भारतीय संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
भारतीय संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
आवश्यक सूचना
सर्वदा जन सेवा समिति द्वारा आयोजित होने वाली "भारतीय संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा" में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों को सूचित किया जाता है कि इसी तिथि (27 सितंबर 2026) को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की मुख्य परीक्षाओं का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कई छात्रों की UPSSSC परीक्षा होने और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए समिति ने इस प्रतियोगिता की परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है, ताकि किसी भी छात्र की परीक्षा न छूटे।
इस प्रतियोगिता परीक्षा की नवीन तिथि और समय की घोषणा समिति द्वारा बहुत जल्द की जाएगी। इसकी आधिकारिक सूचना आपको आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर तथा समिति के माध्यम से दे दी जाएगी।
समिति छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है और इस बदलाव से होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करती है।
भवदीय
सर्वदा जन सेवा समिति